क्या आप भी पेट में गैस बनने की समस्या से परेशान हैं? जानिए इसके कारण, लक्षण और राहत पाने के आसान उपाय!
Grahi Vati | Ayurvedic Digestive Support Tablets for Gas & Bloating

Recommended

Grahi Vati | Ayurvedic Digestive Support Tablets for Gas & Bloating

Jeena Sikho Acharya Ji's Grahi Vati is an Ayurvedic digestive formulation made with traditional herbs such as Black Pepper, Dry Ginger, Pippali and Nagkesar. This herbal blend may help support healthy digestion and maintain natural gut balance. Its ingredients are traditionall...

₹ 1,050.00
View Products
Date

Published on November 25, 2026

Category

Posts

क्या आप भी पेट में गैस बनने की समस्या से परेशान हैं? जानिए इसके कारण, लक्षण और राहत पाने के आसान उपाय!

आजकल की बदलती जीवनशैली, खान-पान की गलत आदतों और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण पेट से जुड़ी समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं। इन्हीं में से एक आम समस्या है पेट में गैस बनना। यह समस्या इतनी आम हो चुकी है कि लगभग हर व्यक्ति को इसका सामना करना पड़ता है। 

कई बार खाना खाने के बाद बार-बार डकार आती है, पेट फूलने लगता है या पेट में भारीपन महसूस होता है। कुछ लोगों को पेट में दर्द, ऐंठन और बेचैनी की शिकायत भी होने लगती है।

लेकिन लोग अक्सर इन लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं या तुरंत राहत पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं। 

दरअसल, पेट में गैस बनना पाचन प्रक्रिया का एक सामान्य हिस्सा है, लेकिन जब गैस अधिक बनने लगे या शरीर से आसानी से बाहर न निकल पाए, तो यह परेशानी का कारण बन सकती है। 

गैस की समस्या क्या है?

हमारे द्वारा खाये गए भोजन को पचाने के लिए हमारा पाचन तंत्र लगातार काम करता है। इस प्रक्रिया के दौरान पेट और आंतों में गैस बनना सामान्य बात है। इसके अलावा, खाते-पीते वक्त कुछ हवा भी हमारे शरीर में चली जाती है, जो बाद में डकार के रूप में बाहर निकलती है।

जब आंतों में मौजूद बैक्टीरिया भोजन को पचाते हैं, तो इस प्रक्रिया में गैस बनती है। सामान्य रूप से यह गैस डकार या मल त्याग के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाती है।

लेकिन जब गैस ज्यादा बनने लगे या आंतों में फँस जाए, तो पेट में फूलने, भारीपन, दबाव और दर्द जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। इस स्थिति को आमतौर पर गैस की समस्या कहा जाता है।

पेट में गैस बनने के प्रमुख कारण 

पेट में गैस बनने के पीछे केवल गलत खान-पान ही जिम्मेदार नहीं होता, बल्कि हमारी रोजमर्रा की कई आदतें भी इस समस्या को बढ़ा सकती हैं। पेट में गैस बनने के कारण निम्नलिखित हैं: 

1. अधिक तला-भुना और मसालेदार भोजन: ज्यादा तेल, घी और वसा वाले खाद्य पदार्थों को पचने में ज्यादा समय लग सकता है। ऐसे भोजन के बाद कुछ लोगों को पेट में असहजता, भारीपन और गैस की शिकायत हो सकती है।

2. खाना जल्दी-जल्दी खाना: आजकल की व्यस्त जिंदगी में बहुत से लोग जल्दबाजी में खाना खाते हैं। जब हम भोजन को अच्छी तरह चबाए बिना निगलते हैं, तो भोजन के साथ अधिक हवा भी पेट में चली जाती है। इससे डकार और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

3. कब्ज की समस्या: कब्ज और गैस का आपस में संबंध हो सकता है। जब मल त्याग नियमित रूप से नहीं होता, तो पेट फूलने और गैस जमा होने की परेशानी बढ़ सकती है। कई बार कब्ज के कारण पेट में दर्द और भारीपन की दिक्क्त भी आ सकती है।

4. लंबे समय तक बैठे रहना: जिन लोगों का ज्यादातर समय ऑफिस में या एक ही जगह बैठकर निकलता है, उनमें शारीरिक गतिविधियों की कमी हो सकती है। इससे आंतों की सामान्य गतिविधि प्रभावित हो सकती है और कुछ लोगों को गैस व कब्ज की समस्या हो सकती है।

5. गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन: कुछ खाद्य पदार्थों में ऐसे कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जिन्हें छोटी आंत पूरी तरह नहीं पचा पाती। इसलिए बाद में बड़ी आंत के बैक्टीरिया इन्हें तोड़ते हैं, जिससे गैस बनती है। राजमा, चना, पत्ता गोभी, फूलगोभी और प्याज इसके कुछ उदाहरण हैं।

6. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का अधिक सेवन: कोल्ड ड्रिंक और अन्य गैस वाले पेय पदार्थों में कार्बन डाइऑक्साइड होती है। इनके सेवन से पेट में अतिरिक्त गैस पहुँच सकती है, जिससे डकार और पेट फूलने की परेशानी हो सकती है।

7. दूध और डेयरी उत्पादों का सेवन:  लैक्टेज (Lactase) नामक एंजाइम दूध में मौजूद लैक्टोज (Lactose) को पचाने में मदद करता है। लेकिन कुछ लोगों के शरीर में यह एंजाइम पर्याप्त मात्रा में नहीं बनता। शरीर में इसकी कमी होने पर, दूध या डेयरी उत्पादों के सेवन के बाद गैस, पेट फूलना और दस्त जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।

8. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का अधिक सेवन: कोल्ड ड्रिंक और अन्य गैस वाले पेय पदार्थों में कार्बन डाइऑक्साइड होती है। इनके सेवन से पेट में अतिरिक्त गैस पहुँच सकती है, जिससे डकार और पेट फूलने की परेशानी हो सकती है।

9. तनाव और चिंता: मानसिक तनाव का असर केवल हमारे दिमाग पर ही नहीं, बल्कि पाचन तंत्र पर भी पड़ सकता है। तनाव के कारण कुछ लोगों में पेट दर्द, गैस, कब्ज या दस्त जैसी समस्याएँ बढ़ सकती हैं।

10. पाचन संबंधी समस्याएँ: कुछ लोगों को इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS), फूड इनटॉलरेंस या अन्य पाचन संबंधी समस्याएँ होती हैं। इन स्थितियों में पेट में गैस बनना, पेट फूलना और मल त्याग की आदतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

पेट में गैस बनने पर दिखते हैं ये लक्षण

 हर व्यक्ति में गैस की समस्या के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। किसी को खाना खाने के बाद पेट फूला हुआ महसूस होता है, तो किसी को बार-बार डकार आती है या गैस पास होती है। कुछ लोगों को सुबह उठने पर पेट भारी लगता है, जबकि कुछ को दिनभर पेट में गुड़गुड़ाहट और असहजता बनी रहती है। साथ ही कई लोगों को पेट में दर्द भी होने लगता है। पेट में गैस बनने के कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं:

1. पेट फूलना : पेट में गैस बनने के कारण पेट सामान्य से ज्यादा फूला हुआ दिखाई देने लगता है। कई बार पेट में कुछ भरा हुआ है या पेट पर खिंचाव भी महसूस होता है। 

2. बार-बार डकार आना: खाना खाते समय या पानी पीते समय पेट में हवा जाने के कारण बार-बार डकार आ सकते हैं। कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद भी लगातार डकार आने की परेशानी होती है।

3. बार-बार गैस पास होना: यह गैस का प्रमुख लक्षण है। आंतों में गैस जमा होने के कारण बार-बार गैस पास हो सकती है। कुछ खाद्य पदार्थों को पचाने के दौरान आंतों में गैस बनने से यह समस्या अधिक हो सकती है।

4. पेट में ऐंठन या मरोड़ महसूस होना: जब आंतों में गैस जमा हो जाती है, तो पेट में खिंचाव और ऐंठन महसूस हो सकती है। कुछ लोगों को पेट में हल्की मरोड़ होती है, जबकि कुछ को अचानक पेट में दर्द महसूस होता है।

5. पेट में गुड़गुड़ाहट की आवाज आना: कई बार पेट के अंदर से गुड़गुड़ाने या बुलबुले जैसी आवाजें सुनाई देती हैं। ऐसा आंतों में भोजन, तरल पदार्थ और गैस के आगे बढ़ने के कारण हो सकता है।

6. खाना खाने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होना: कुछ लोगों को थोड़ा-सा खाना खाने के बाद भी पेट भरा हुआ लगता है। ऐसा पेट में गैस जमा होने या पाचन संबंधी परेशानी के कारण हो सकता है।

7. जी मिचलाना या मतली महसूस होना: पेट में ज्यादा गैस या पेट फूलने की समस्या होने पर कुछ लोगों को जी मिचलाने जैसा महसूस हो सकता है। इसके कारण खाने का मन भी नहीं करता और पेट में बेचैनी बनी रहती है।

8. कब्ज या मल त्याग में परेशानी होना: कुछ लोगों में गैस की समस्या के साथ कब्ज भी हो सकती है। ऐसे में मल आसानी से बाहर नहीं निकलता, पेट साफ नहीं होता और पेट में भारीपन बना रहता है।

पेट में गैस की समस्या से राहत पाने के उपाय

अगर आप बार-बार पेट में गैस बनने से परेशान रहते हैं, तो कुछ आसान आदतें अपनाकर इस समस्या से राहत पाने में मदद मिल सकती है।

1. भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएँ: खाना हमेशा धीरे-धीरे और आराम से खाएँ। भोजन को अच्छी तरह चबाने से उसे निगलना आसान हो जाता है और खाते समय अतिरिक्त हवा निगलने की संभावना भी कम होती है।

2. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएँ: पानी शरीर को हाइड्रेट शरीर में पानी की कमी होने से कब्ज की समस्या बढ़ सकती है, जिससे पेट फूलने और गैस की परेशानी हो सकती है। इसलिए पूरे दिन में पर्याप्त पानी पिएँ।

3 अधिक तले भूने भोजन का सेवन कम करें: ज्यादा तला और भूना हुआ भोजन, बाहर का मसालेदार खाना भी गैस की समस्या को बढ़ावा देता है। इस भोजन का सीमित सेवन करें। 

4. भोजन के बाद टहलें: कुछ लोग खाना खाकर तुरंत लेट जाते हैं। खाने के तुरंत बाद  10-15 मिनट हल्की सैर करें। इससे आंतों की गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है और पाचन में मदद मिलती है।

5. एक बार में ज्यादा भोजन न करें: बहुत अधिक भोजन एक साथ खाने से भी पेट पर दबाव बढ़ सकता है और भारीपन महसूस हो सकता है। इसलिए दिनभर में संतुलित मात्रा में भोजन करें।

6. फाइबर युक्त आहार लें: अपनी डाइट में फल, सब्जियाँ, साबुत अनाज और अन्य फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। फाइबर कब्ज से बचने में मदद करता है। हालांकि, फाइबर की मात्रा अचानक बढ़ाने से गैस बढ़ सकती है, इसलिए इसे धीरे-धीरे बढ़ाएँ।

7. गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थों की पहचान करें: हर व्यक्ति का पाचन अलग होता है। कुछ लोगों को छोले, राजमा, दूध या गोभी खाने के बाद गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए ध्यान दें कि कौन-सा भोजन खाने के बाद आपको परेशानी होती है और जरूरत पड़ने पर उसकी मात्रा कम कर दें।

8. नियमित व्यायाम करें: रोजाना टहलना, योग करना और हल्की शारीरिक गतिविधियाँ अपनाना पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे कब्ज की समस्या कम करने में भी मदद मिल सकती है।

9. तनाव से दूर रहने की कोशिश करें: तनाव कम करने के लिए ध्यान, गहरी साँस लेने के अभ्यास और पर्याप्त नींद को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ।

गैस की समस्या में आयुर्वेदिक दृष्टिकोण 

आयुर्वेद में पाचन तंत्र के स्वास्थ्य को बहुत महत्व दिया गया है। आयुर्वेद के अनुसार वात दोष का असंतुलन पेट फूलने, गैस और कब्ज जैसी परेशानियों से जुड़ा हो सकता है।

आयुर्वेद में खान-पान और दिनचर्या को संतुलित रखने पर विशेष जोर दिया जाता है। नियमित समय पर भोजन करना, ताजा और सुपाच्य भोजन करना तथा अपनी पाचन क्षमता के अनुसार आहार लेना इसमें महत्वपूर्ण माना जाता है।

कुछ पारंपरिक घरेलू उपायों में सौंफ,अजवाइन जीरे और काली मिर्च का उपयोग किया जाता है। Grahi Vati का सेवन भी गैस की समस्या में आराम दे सकता है। 

अगर आपको लगातार गैस, पेट फूलने या कब्ज की समस्या रहती है, तो बिना सलाह के किसी आयुर्वेदिक औषधि या चूर्ण का सेवन करने के बजाय योग्य चिकित्सक से परामर्श लें।

निष्कर्ष 

पेट में गैस बनने की समस्या भले ही आम हो, लेकिन बार-बार होने पर यह आपकी दिनचर्या और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। इसके पीछे गलत खान-पान, कब्ज, शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव और कुछ पाचन संबंधी समस्याएँ जिम्मेदार हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने भोजन और दिनचर्या पर ध्यान दें। खाना अच्छी तरह चबाकर खाएँ, पर्याप्त पानी पिएँ, नियमित रूप से टहलें और अपनी डाइट में संतुलित व पौष्टिक आहार शामिल करें। यदि इन बदलावों के बाद भी गैस की समस्या बनी रहती है, तो इसके सही कारण का पता लगाने के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

 

Disclaimer: The information provided on this blog is for general educational and informational purposes only. It is not intended to replace professional medical advice, diagnosis, or treatment. Always consult a qualified healthcare professional before making any changes to your diet, lifestyle, or treatment plan. Individual results may vary.