Ayurvedic Medicine for Fever: A Simple Guide for Indian Families
Fever hits, and the first thought in many Indian homes is, Let me try something natural first. Tulsi, ginger, and gi...
Recommended
Jeena Sikho Organics Dr. Liver Tablets are an Ayurvedic herbal product for liver wellness, formulated with time-tested herbs, including Bhumi Amla, Punarnava, Giloy, Bhringraj, Harad Badi, and Chirayata. Traditionally valued in Ayurveda, these herbs may help complement healthy...
Published on November 24, 2026
Posts
लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो भोजन को पचाने, पोषक तत्वों को स्टोर करने और शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। जब लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता या उसमें किसी तरह की समस्या होने लगती है, तो शरीर में समस्याएं आती हैं।
लिवर खराब होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, हालांकि यह लक्षण किसी अन्य बीमारी के भी हो सकते हैं, लेकिन लिवर खराब होने पर भी शरीर में ऐसे बदलाव आते हैं:
1. लगातार थकान और कमजोरी: अगर पर्याप्त आराम करने के बावजूद भी हर समय थकावट महसूस होती है और शरीर ऊर्जाहीन महसूस करता है, तो यह खराब लिवर का संकेत हो सकता है।
2. त्वचा और आंखों का पीला पड़ना (पीलिया): अस्वस्थ लिवर की अवस्था में, बिलीरुबिन बढ़ने के कारण आंखें और स्किन पीली दिखने लगती हैं।
3. पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द या सूजन: लिवर में सूजन या आकार बढ़ने से पेट के दाईं तरफ ऊपरी हिस्से में दर्द या भारीपन महसूस होने लगता है।
4. भूख कम लगना और वजन घटना: बिना किसी स्पष्ट कारण के अचानक वजन कम होने लगता है और खाने की इच्छा खत्म होने लगती है।
5. मतली और उल्टी: पाचन से जुड़ी समस्याएं शुरू होने लगती हैं, बार-बार जी मिचलाना या उल्टी आने जैसा महसूस होता है।
6. गहरे रंग का पेशाब: पर्याप्त पानी पीने के बावजूद भी पेशाब का रंग गाढ़ा पीला या चाय जैसा हो जाता है।
7. हल्के रंग का मल: मल का रंग सामान्य भूरे की बजाय हल्का, सफेद या क्ले (मिट्टी) जैसा हो जाता है।
8. पैरों, टखनों या पेट में सूजन: शरीर में तरल पदार्थ जमा होने के कारण पैरों, टखनों और पेट में सूजन आ जाती है।
9. त्वचा में लगातार खुजली: खून में बाइल सॉल्ट्स (Bile salts) जमा होने के कारण, त्वचा में तेज खुजली होने लगती है।
10. आसानी से चोट लगना या खून बहना: लिवर द्वारा क्लॉटिंग प्रोटीन कम बनाने के कारण शरीर पर आसानी से नीले निशान (ब्रूइज)पड़ने या मसूड़ों/नाक से खून आने लगता है।
कोई भी बीमारी बिना किसी कारण नहीं होती, हर बीमारी के पीछे कोई न कोई कारण जरूर होता है। लिवर के खराब होने के पीछे निम्नलिखित कारण हैं:
1. शराब का अधिक सेवन : लंबे समय तक या अधिक मात्रा में शराब पीने से लिवर में सूजन और फैट जमा हो सकता है। जिससे धीरे-धीरे लिवर को नुकसान पहुँचता है।
2. मोटापा : शरीर में अधिक वजन और पेट के आसपास चर्बी बढ़ जाने से, लिवर में फैट जमा होने का खतरा बढ़ जाता है, जिसे फैटी लिवर (Fatty Liver) कहते हैं।
3. गलत खानपान : खान-पान सही न होना अर्थात अधिक तला-भुना, मसालेदार, जंक फूड, मीठे पेय और ज्यादा चीनी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन लिवर में फैट जमा होने का कारण बन सकता है।
4. वायरल संक्रमण : हेपेटाइटिस A, B, C और E जैसे वायरस लिवर में सूजन पैदा कर सकते हैं। कुछ मामलों में हेपेटाइटिस B और C लंबे समय तक लिवर को नुकसान पहुँचा सकते हैं।
5. दवाइयों का गलत इस्तेमाल : बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयाँ लेना, कुछ दवाओं की अधिक खुराक लेना या कुछ सप्लीमेंट्स का गलत इस्तेमाल लिवर को नुकसान पहुँचा सकता है।
6. डायबिटीज : टाइप-2 डायबिटीज और इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण फैटी लिवर होने का खतरा बढ़ सकता है।
7. शारीरिक गतिविधियों की कमी : लंबे समय तक बैठे रहना और नियमित व्यायाम न करना मोटापा तथा फैटी लिवर की समस्या को बढ़ावा दे सकता है।
8. अनुवांशिक कारण : कुछ लोगों में आनुवांशिक बीमारियों के कारण भी लिवर प्रभावित हो सकता है, जैसे विल्सन डिजीज।
अस्त व्यस्त जीवन के कारण मनुष्य ने अपने शरीर की प्रवाह करनी भी छोड़ दी है। आगे बढ़ने की दौड़ में स्वास्थ्य पीछे छूट गया है। आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान, अधिक तला-भुना भोजन और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण लिवर से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी रोजमर्रा की आदतों में कुछ बदलाव करके लिवर को स्वस्थ रखें।
1. संतुलित और पौष्टिक आहार लें: कहते हैं जैसा अन्न, वैसा होगा तन और मन! इसलिए लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां, ताजे फल, दालें, साबुत अनाज और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। ज्यादा तला-भुना, प्रोसेस्ड और शुगर युक्त भोजन खाने से बचें। Dr. Liver Tablets भी Liver को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
2. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं: दिनभर पर्याप्त पानी पीने से शरीर में केवल पानी की कमी ही पूरी नहीं होती, बल्कि शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली भी बेहतर रहती है। इसलिए अपनी जरूरत और मौसम के अनुसार पानी पीते रहें।
3. रोजाना एक्सरसाइज करें: शारीरिक रूप से सक्रिय रहना लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद है। अपनी दिनचर्या में योग शामिल करें। रोजाना 30 मिनट वॉक और हल्की एक्सरसाइज करने की आदत डालें। इससे वजन नियंत्रित रखने में भी मदद मिलेगी।
4. वजन को नियंत्रित रखें: अधिक वजन और पेट के आसपास जमा चर्बी के कारण, फैटी लिवर (Fatty Liver) का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए संतुलित खानपान और नियमित व्यायाम के जरिए स्वस्थ वजन बनाए रखें।
5. शराब से दूरी बनाएं: शराब का सेवन लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे फैटी लिवर, अल्कोहलिक हेपेटाइटिस और लिवर सिरोसिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए, शराब से परहेज करना बेहतर है।
6. पर्याप्त नींद लें: अच्छी नींद शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसलिए रोजाना 7-9 घंटे की पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें और सोने-जागने का समय भी नियमित रखें।
7. बिना डॉक्टर की सलाह दवाइयां न लें: कुछ दवाइयों और सप्लीमेंट्स का गलत इस्तेमाल लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए कभी भी बिना डॉक्टर की सलाह के इनका सेवन करने से बचें।
8. चीनी और मीठे पेय पदार्थों का सेवन कम करें: ज्यादा मीठे पेय, पैकेज्ड जूस, कोल्ड ड्रिंक और अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें। इनसे वजन और फैटी लिवर का जोखिम बढ़ सकता है।
9. साफ-सफाई का ध्यान रखें: दूषित पानी और संक्रमित भोजन से हेपेटाइटिस A और E का संक्रमण हो सकता है। इसलिए साफ पानी पिएं, ताजा भोजन खाएं और हाथों की सफाई का पूरा ध्यान रखें।
10. समय-समय पर लिवर की जांच करवाएं: कई बार लिवर की बीमारी के लक्षण तुरंत नज़र नहीं आते हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह से समय-समय पर लिवर की जांच करवाएं। जरूरत के अनुसार LFT (Liver Function Test) और अन्य जांचें करवाई जा सकती हैं।
लिवर हमारे शरीर के कई जरूरी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। इसलिए इसकी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, सही वजन और नशे से दूरी जैसी छोटी-छोटी आदतें लिवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं।
ध्यान रखें, लिवर की कई बीमारियां शुरुआती चरण में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के भी हो सकती हैं। इसलिए केवल लक्षणों का इंतजार न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।
Disclaimer: The information provided on this blog is for general educational and informational purposes only. It is not intended to replace professional medical advice, diagnosis, or treatment. Always consult a qualified healthcare professional before making any changes to your diet, lifestyle, or treatment plan. Individual results may vary.
Fever hits, and the first thought in many Indian homes is, Let me try something natural first. Tulsi, ginger, and gi...
आजकल की बदलती जीवनशैली, खान-पान की गलत आदतों और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण पेट से जुड़ी समस्याएँ तेजी से बढ़ ...
Picture the end of a wedding dinner. Paneer twice, roti number three because the host insisted, and a gulab jamun yo...
एसिडिटी एक ऐसी समस्या है जो सुनने में आम लगती है। लेकिन जब यह दिक्क्त होती है, तो इससे निपटना मुशिकल हो जाता है। आज ...
SCO 11, Kalgidhar Enclave, Kalka Shimla Highway, near K-Area Road, Baltana, Light Point, Zirakpur, Punjab 140603
Follow us:
Follow Acharya Manish Ji:
What do you think?
Leave a Reply Your email address will not be published. Required fields are marked *