Heart Attack Symptoms: Early Signs to Know and Everyday Habits for a Healthier Heart
You’re halfway up the stairs, a little out of breath, and there’s a strange heaviness in your chest. You tell yourse...
Recommended
Daily routines, irregular meals, and a fast-paced lifestyle can sometimes take a toll on digestion and internal balance. Jeena Sikho Organics Gut Detox Kit is an Ayurvedic combination made with traditional formulations that are commonly used in wellness routines for gut health...
Published on November 16, 2026
Posts
किसी भी बड़ी बीमारी के पीछे छोटे कारण हो सकते हैं। आजकल की बदलती जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों के कारण रोग बढ़ रहे हैं।
पाचन संबंधी समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं। किसी को बार-बार गैस और एसिडिटी परेशान करती है, तो कोई कब्ज, अपच और पेट फूलने (Bloating) की समस्या से जूझ रहा है। अक्सर लोग इन समस्याओं को साधारण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लंबे समय तक खराब पाचन आपकी सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।
हमारा पाचन तंत्र (Digestive System) शरीर के सबसे महत्वपूर्ण तंत्रों में से एक है। हम जो भी खाते हैं, पाचन तंत्र उसे छोटे-छोटे पोषक तत्वों में तोड़ता है, ताकि शरीर उनसे ऊर्जा और जरूरी पोषण प्राप्त कर सके। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र का सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी है।
पाचन तंत्र (Digestive System) शरीर के विभिन्न अंगों का एक ऐसा समूह है, जो भोजन को पचाने, उससे पोषक तत्वों को निकालने और बचे हुए Waste पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है।
इसमें मुँह (Mouth), भोजन नली (Esophagus), पेट (Stomach), छोटी आंत (Small Intestine), बड़ी आंत (Large Intestine), लिवर (Liver), अग्न्याशय (Pancreas) और पित्ताशय (Gallbladder) जैसे अंग शामिल होते हैं।
जब हम भोजन करते हैं, तो हमारी पाचन की प्रक्रिया मुँह से शुरू होती है। हमारे दाँत भोजन को छोटे टुकड़ों में तोड़ देते हैं और लार उसे नरम बनाने के साथ-साथ पाचन की शुरुआत में मदद करती है। इसके बाद भोजन, भोजन नली से होते हुए पेट तक पहुँच जाता है।
पेट में मौजूद, पाचक रस और एसिड भोजन को और छोटे-छोटे हिस्सों में तोड़ते हैं। इसके बाद छोटी आंत में पाचन की यह प्रक्रिया आगे बढ़ती है और भोजन से मिलने वाले अधिकतर पोषक तत्व रक्त में समा जाते हैं। बड़ी आंत पानी और कुछ इलेक्ट्रोलाइट्स को अंदर समाहित करती है तथा बचे हुए waste पदार्थों को मल के रूप में बाहर निकालने में मदद करती है।
इस तरह पाचन तंत्र शरीर को जरूरी पोषण देने और सामान्य शारीरिक कार्यों को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएँ अचानक नहीं होतीं। कई बार हमारी रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें धीरे-धीरे पाचन को प्रभावित करने लगती हैं। इसके प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं:
1. खानपान सही न होना: गलत खान-पान खराब पाचन तंत्र का प्रमुख कारण है। जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन, अधिक मसालेदार भोजन खाने से गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। फाइबर की कमी भी कब्ज का कारण बन सकती है।
2. पर्याप्त पानी न पीना: शरीर के लिए जितना पानी पर्याप्त है, अगर वो नहीं पीते तो शरीर में पानी की कमी होने से मल कठोर हो सकता है, जिससे मल त्यागने में परेशानी और कब्ज की समस्या हो जाती है।
3. शारीरिक गतिविधियों की कमी: शरीरिक गतिविधियों की कमी भी पाचन तंत्र को कमज़ोर करती है। लंबे समय तक एक जगह बैठे रहना और नियमित व्यायाम न करना, आंतों की सामान्य गतिविधियों को प्रभावित करता है। इससे कब्ज जैसी समस्या बढ़ सकती है।
4. तनाव और चिंता: तनाव से छोटे से लेकर बड़े-बड़े रोग हो सकते हैं। लगातार तनाव में रहने से Gut-Brain Connection यानी मस्तिष्क और आंतों के बीच होने वाला संचार प्रभावित हो सकता है। इसके कारण कुछ लोगों को पेट दर्द, दस्त, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।
5. समय पर खाना न खाना: कभी समय पर भोजन करना और कभी लंबे समय तक भूखे रहना, जल्दी-जल्दी खाना या जरूरत से ज्यादा भोजन करना पाचन संबंधी असहजता बढ़ा सकता है।
6. पर्याप्त नींद न लेना: नींद की कमी शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली और पाचन संबंधी प्रक्रियाओं को प्रभावित कर सकती है।
7. कुछ दवाओं का सेवन: एंटीबायोटिक्स, आयरन सप्लीमेंट्स और कुछ दर्द निवारक दवाओं के कारण भी कुछ लोगों को कब्ज, दस्त या पेट की अन्य समस्याएँ हो सकती हैं।
जब हमारा पाचन तंत्र ठीक तरह से काम नहीं करता, तो शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। हालाँकि, इन लक्षणों के पीछे अन्य स्वास्थ्य समस्याएँ भी हो सकती हैं।
- बार-बार गैस बनना और पेट फूलना (Bloating): पाचन तंत्र ठीक न होने पर पेट फूला हुआ महसूस होता है और बार-बार गैस बनती है और इसके साथ खाना खाने के बाद पेट में भारीपन भी बना रह सकता है।
- कब्ज या बार-बार दस्त लगना: पाचन तंत्र खराब होने पर कब्ज की समस्या हो सकती है और दस्त भी लग सकते हैं। शरीर थका हुआ महसूस करता है।
- पेट में दर्द या ऐंठन होना: जब पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता तो खाना हज़म नहीं होता और पेट में दर्द महसूस होने लगता है।
- सीने में जलन और एसिडिटी होना: पाचन तंत्र कमज़ोन होने पर , होने वाली यह एक आम समस्या है। कुछ भी खा लेने से सीने में जल्द और एसिडिटी होने लगती है। यह स्थिति बड़ी ही परेशान करने वाली होती है।
- भूख कम लगना: कई बार कमज़ोर पाचन तंत्र कम भूख लगने या भूख न लगने का कारण भी बनता है। भूख न लगने पर कुछ खाने का मन नहीं करता और जब कुछ खा भी लिया जाये तो जल्दी पेट भर जाने का एहसास हो जाता है।

अगर आप अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। संतुलित आहार न केवल पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है। अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं:
फाइबर युक्त भोजन: ओट्स, दलिया, साबुत अनाज, दालें, फल और हरी सब्जियों में फाइबर पाया जाता है। यह मल को नरम बनाने और कब्ज से बचाव में मदद करता है। फाइबर की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाएँ।
दही: दही में कुछ प्रकार के जीवित बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों के माइक्रोबायोम के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। अपनी सहनशीलता के अनुसार सादे दही को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
मौसमी फल: पपीता, सेब, अमरूद, संतरा और नाशपाती जैसे फलों में फाइबर और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनका सेवन पाचन स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद कर सकता है।
हरी सब्जियाँ: पालक, लौकी, तोरई, गाजर और अन्य मौसमी सब्जियाँ फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का अच्छा स्रोत हैं।
दालें और साबुत अनाज: मूंग दाल, मसूर दाल, ओट्स और अन्य साबुत अनाज में फाइबर पाया जाता है। इन्हें संतुलित मात्रा में खाने से आंतों की सेहत को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
पर्याप्त पानी: दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएँ। इससे शरीर में पानी का संतुलन बना रहता है और मल त्याग सामान्य रखने में मदद मिलती है।
दिनचर्या में सुधार करें: खान-पान सही समय पर करें। तले भूने हुए भोजन, फ़ास्ट फ़ूड और जंक फ़ूड के सेवन से बचें।
आयुर्वेद में अच्छे पाचन के लिए संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली को महत्वपूर्ण माना गया है। आयुर्वेद में पाचन शक्ति को अग्नि (Digestive Fire) से भी जोड़ा जाता है।
पाचन को बेहतर बनाए रखने के लिए कुछ पारंपरिक उपाय अपनाए जा सकते हैं:
गुनगुना पानी पिएँ: दिनभर पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। सुबह गुनगुना पानी पीना कुछ आरामदायक हो सकता है।
अदरक का सेवन करें: अदरक का उपयोग पारंपरिक रूप से पाचन संबंधी असहजता और मतली में किया जाता रहा है। इसे चाय या भोजन में सीमित मात्रा में शामिल कर सकते हैं। एसिडिटी या सीने में जलन की समस्या होने पर इसके सेवन से बचें।
सौंफ का सेवन करें: सौंफ भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक पारंपरिक मसाला है। भोजन के बाद थोड़ी सौंफ चबाने से कुछ लोगों को पेट की असहजता में आराम महसूस हो सकता है। Pet Yakrit Pleeha Shuddhi Kit भी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाकर, पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने में सक्षम है।
नियमित योग और प्राणायाम करें: योग और प्राणायाम तनाव कम करने तथा सक्रिय जीवनशैली बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। वज्रासन, पवनमुक्तासन और अनुलोम-विलोम को अपनी दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है। अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार अभ्यास करें।
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएँ ये आदतें: अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाये रखने के लिए केवल अच्छा भोजन करना ही पर्याप्त नहीं होता। इसके साथ अपनी रोजमर्रा की आदतों में भी सुधार करना आवश्यक है, इसलिए:
- रोजाना निर्धारित समय पर भोजन करें।
- खाना धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाएँ।
- जरूरत से ज्यादा भोजन करने से बचें।
- भोजन में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें।
- दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएँ।
- रोजाना कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि या व्यायाम करें।
- पर्याप्त और नियमित नींद लें।
- तनाव कम करने के लिए योग और ध्यान का अभ्यास करें।
- भोजन करने के तुरंत बाद लेटने से बचें।
- रात का भोजन सोने से कुछ घंटे पहले कर लें।
पाचन तंत्र का स्वस्थ रहना केवल भोजन पचाने के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व और ऊर्जा प्रदान करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। जब पाचन तंत्र ठीक से काम करता है, तो शरीर भो
जन से पोषण प्राप्त कर पाता है और सामान्य शारीरिक गतिविधियाँ सुचारु रूप से चलती रहती हैं।
गलत खानपान, तनाव, अनियमित दिनचर्या और शारीरिक गतिविधियों की कमी पाचन संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकती है। इसलिए अपनी डाइट में फाइबर युक्त भोजन शामिल करें, पर्याप्त पानी पिएँ, समय पर भोजन करें और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ।
Disclaimer: The information provided on this blog is for general educational and informational purposes only. It is not intended to replace professional medical advice, diagnosis, or treatment. Always consult a qualified healthcare professional before making any changes to your diet, lifestyle, or treatment plan. Individual results may vary.
You’re halfway up the stairs, a little out of breath, and there’s a strange heaviness in your chest. You tell yourse...
When you are looking for a medicine for conceiving, there are many options available ranging from vitamins and lifest...
किडनी हमारे शरीर का विशेष अंग है, जिसका काम शरीर में से हानिकारक पदार्थ बाहर निकालना है। जरा सोचिये कि अगर Kidney अपन...
Most advice about a natural cholesterol reducer sounds confident and skips the numbers. So here they are. Some of it ...
SCO 11, Kalgidhar Enclave, Kalka Shimla Highway, near K-Area Road, Baltana, Light Point, Zirakpur, Punjab 140603
Select the quantity of packs you need each cycle.
Set how often you would like them delivered.
Enjoy exclusive savings on every subscription order.
Your packs arrive at your doorstep, right when you need them.
You will be charged automatically each month but you're in control, always.
Follow us:
Follow Acharya Manish Ji:
What do you think?
Leave a Reply Your email address will not be published. Required fields are marked *