सावधान! इस तरह आप भी हो सकते हैं Kidney Stone के शिकार? जानिए Kidney Stone के कारण, लक्षण और इससे बचने के उपाय
Kidney Stone Relief Essential Combo | Urinary Wellness, Kidney & Internal Support

Recommended

Kidney Stone Relief Essential Combo | Urinary Wellness, Kidney & Internal Support

The Jeena Sikho Kidney Stone Relief Essential Combo Pack combines Pet Yakrit Pleeha Shuddhi Kit, Mix Berry Juice, Pathri Shuddhi Kit, and Ashmari Shuddhi Kwath to support complete kidney and urinary wellness. This carefully curated combo contains traditional ingredients like P...

₹ 3,267.00 ₹ 3,439.00 Save 5%
View Products
Back to Blog
Date

Published on October 30, 2026

Category

Posts

सावधान! इस तरह आप भी हो सकते हैं Kidney Stone के शिकार? जानिए Kidney Stone के कारण, लक्षण और इससे बचने के उपाय

किडनी हमारे शरीर का विशेष अंग है, जिसका काम शरीर में से हानिकारक पदार्थ बाहर निकालना है। जरा सोचिये कि अगर Kidney अपना काम बंद कर दे तो क्या होगा?

जो गंदगी शरीर से बाहर निकल रही है, वो निकलना बंद हो जाएगी और हमारा जीवन खतरे में आ जायेगा। कभी kidney ऐसे ही खराब नहीं हो जाती। इसके पीछे जरूर कोई न कोई विशेष कारण रहते हैं, जो किडनी को अपना कार्य करने में रुकावट पैदा करते हैं। उनमें से एक कारण है Kidney Stone 

Kidney Stone क्या है?

Kidney Stone की बात करें तो एक रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में 10% से 12% लोग Kidney Stone की समस्या से जूझ रहे हैं। किडनी में कैल्शियम, ऑक्सलेट और यूरिक एसिड जैसे खनिज जमा होकर छोटे या बड़े ठोस कण बना लेते हैं और धीरे-धीरे सख़्त होकर पथरी का रूप ले लेते हैं तो इसे Kidney Stone कहा जाता है। 

Kidney Stone क्यों होती है? (Kidney Stone Causes) 

शरीर में होने वाली हर छोटी से लेकर बड़ी बीमारी के पीछे कोई न कोई कारण अवश्य होता है। आयुर्वेद के अनुसार गलत खान-पान और गलत जीवनशैली शरीर में रोगों के उत्पन्न होने का सबसे बड़ा कारण है। Kidney Stone होने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:-

  • पानी कम पीना: कम पानी पीने से शरीर में से हानिकारक पदार्थ निकल नहीं पाते, जिसकी वजह से वो पदार्थ किडनी स्टोन का रूप धारण कर लेते हैं। 

  • दवाओं का अधिक उपयोग: दवाओं के अधिक उपयोग से भी kidney stone हो सकती है। 

  • अधिक नमक का सेवन: खाने में अधिक नमक का सेवन भी kidney stone का प्रमुख कारण है। 

  • मोटापा: मोटापे की वजह से भी kidney stone होने की आशंका बढ़ जाती है। 

  • पारिवारिक इतिहास: अगर परिवार में पहले से किसी को किडनी स्टोन है तो भी, kidney stone होने की संभावना बढ़ जाती है। 

किडनी स्टोन के लक्षण: किडनी में पत्थरी होने पर हर व्यक्ति को अलग-अलग लक्षण महसूस हो सकते हैं। कई बार छोटी पत्थरी हो जाने पर भी लक्षण नज़र नहीं आते। अगर पत्थरी पेशाब आने में रुकावट पैदा करे तो नीचे दिए गए प्रमुख लक्षण दिखाई दे सकते हैं। 

  • कमर या पेट के एक तरफ तेज दर्द होना 

  • पेशाब में दुर्गंध आना 

  • पेशाब कम होना या आना बंद हो होना

  • पेशाब करते समय दर्द या जलन महसूस होना 

  • पेशाब में खून आना या पेशाब का रंग लाल या भूरा हो जाना 

  • बार-बार पेशाब करने की इच्छा महसूस होना 

  • तेज दर्द के साथ जी मिचलाना या उल्टी आना 


Kidney stone मुख्य रूप से चार तरह की होती है:

1. कैल्शियम स्टोन (Calcium Stones): यह stone किडनी में होने वाली सबसे आम stone है। लगभग 80% मामलों में यही पत्थरी पाई जाती है।

2. यूरिक एसिड स्टोन (Uric Acid Stones):  यह पत्थरी पेशाब में बहुत अधिक एसिड होने पर यह पथरी बनती है। जो लोग बहुत कम पानी पीते हैं, रेड मीट (Red meat) ज्यादा खाते हैं, या जिन्हें गाउट (Gout) की समस्या होती है, वो लोग इसके ज्यादा शिकार होते हैं 

3. स्ट्रूवाइट स्टोन (Struvite Stones): यह पत्थरी मुख्य रूप से मूत्र मार्ग के संक्रमण (UTI - Urinary Tract Infection) के कारण बनती है। यह बहुत तेजी से बढ़ती है और आकार में काफी बड़ी हो सकती है, जिससे गुर्दे में रुकावट आ सकती है।

4. सिस्टीन स्टोन (Cystine Stones): यह एक दुर्लभ प्रकार की पथरी है जो एक आनुवंशिक विकार (Cystinuria) के कारण होती है। इसमें शरीर का एक खास अमीनो एसिड (सिस्टीन) पेशाब में लीक होने लगता है।

किडनी स्टोन से बचाव के उपाय:

1. हमेशा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएँ: अगर किडनी स्टोन से बचना चाहते हैं तो हमेशा पर्याप्त पानी पियें। पानी पेशाब को पतला रखने में मदद करता है, जिससे पत्थरी बनाने वाले खनिजों के जमा होने की संभावना कम हो सकती है। आमतौर पर डॉक्टर पर्याप्त तरल पदार्थ लेने की सलाह देते हैं, लेकिन किडनी या हृदय की बीमारी होने पर पानी की मात्रा डॉक्टर से पूछकर तय करनी चाहिए। 

2. अपनी दिनचर्या में नींबू पानी को शामिल करें: नींबू में साइट्रेट (Citrate) पाया जाता है, जो कुछ प्रकार की किडनी स्टोन बनने की संभावना काफी हद तक कम करने में मदद कर सकता है। बिना अधिक चीनी वाला नींबू पानी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसलिए नींबू पानी जरूर पियें। Kidney Stone से राहत दिलाने में Kidney Stone Relief Essential Combo भी कारगर है। इसका उपयोग आपको Kidney Stone में आराम दिला सकता है। 

3. हमेशा संतुलित और ताज़ा भोजन करें: आपका भोजन जितना सही होगा, शरीर उतना ही स्वस्थ रहेगा। इसलिए अपने भोजन में मौसमी फल, सब्जियाँ, साबुत अनाज और दालें शामिल करें। अधिक नमक, पैकेट वाले खाद्य पदार्थ और बहुत अधिक प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करें। अधिक नमक खाने से पेशाब में कैल्शियम की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे कुछ प्रकार की पत्थरी का जोखिम बढ़ता है।

4. नियमित शारीरिक गतिविधि करें: नियमित शारीरिक गतिविधि करना शरीर के लिए अति आवश्यक है। रोज़ाना टहलना और अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार हल्का व्यायाम करना स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा है। इसके साथ शरीर में कभी भी पानी की कमी न होने दें। 

5. पेशाब को न रोकें: कभी भी पेशाब आने पर उसे रोकने की गलती न करें। यदि पेशाब में जलन, खून, बार-बार संक्रमण या कमर के एक तरफ तेज दर्द हो, तो डॉक्टर से जाँच करवाएँ।

6. नमक का सेवन कम करें: नमक किडनी और दिल से जुड़ी बीमारियों का प्रमुख कारण है। भोजन में अतिरिक्त नमक डालने से बचें। बहुत अधिक नमकीन, पैकेज्ड  फ़ूड का सेवन न करें।

निष्कर्ष

किडनी स्टोन एक ऐसी समस्या है, जिसे अनदेखा करना, जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। पर्याप्त पानी पीना, नमक का सेवन सीमित रखना, संतुलित आहार लेना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से जाँच करवाना इसके बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यदि आपको कमर या पेट के एक तरफ तेज दर्द, पेशाब में खून, बुखार या पेशाब करने में परेशानी हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। समय पर डॉक्टर को जरूर दिखाएँ। 


Disclaimer: The information provided on this blog is for general educational and informational purposes only. It is not intended to replace professional medical advice, diagnosis, or treatment. Always consult a qualified healthcare professional before making any changes to your diet, lifestyle, or treatment plan. Individual results may vary.