Normal Heart Rate by Age: Chart, How to Check It and Habits for a Steady Heartbeat
You finish a flight of stairs, your smartwatch buzzes, and it says 112. Or you wake up one morning and it reads 54. ...
Recommended
Jeena Sikho Cough Ease Honey is an Ayurvedic honey-based formulation designed to support throat comfort. It combines the natural soothing qualities of honey with selected herbal extracts that may help support comfort in the throat and easy breathing. It may be a good choice du...
Published on November 21, 2026
Posts
खांसी मौसम बदलने के कारण होने वाली एक आम समस्या है। इसमें गले में हल्की खराश महसूस होती है, तो कभी लगातार खांसने के कारण रात में ठीक से नींद भी नहीं आती क्योंकि खांसी रात को अधिक परेशान करती है। शुरू शुरू में लोग अक्सर इसे सामान्य सर्दी-जुकाम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार खांसी लंबे समय तक बनी रहती है तो किसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है।
खांसी होना हमेशा किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता। यह शरीर की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसके जरिए श्वसन तंत्र (Respiratory System) सांस की नलियों और गले से धूल, बलगम और बाहरी कणों को बाहर निकालने की कोशिश करता है।
हालांकि, अगर खांसी बार-बार हो रही है या कई दिनों तक ठीक नहीं हो रही, तो इसके पीछे कोई अन्य कारण भी हो सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि खांसी क्यों होती है और इससे राहत पाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।
खांसी एक ऐसी आम समस्या है, जिसका सामना लगभग हर व्यक्ति को कभी न कभी करना ही पड़ता है। मौसम में बदलाव, सर्दी-जुकाम, धूल-मिट्टी के कण या गले में जलन महसूस होने पर अक्सर खांसी शुरू हो जाती है।
जब हमारे गले या सांस की नलियों में धूल, धुआँ, बलगम या कोई बाहरी कण जमा हो जाता है, तो शरीर खांसकर उसे बाहर निकालने की कोशिश करता है। इस तरह खांसी हमारे श्वसन तंत्र को साफ रखने में मदद करती है।
आमतौर पर खांसी कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है, लेकिन कई बार यह लंबे समय तक परेशान कर सकती है।
सूखी खांसी (Dry Cough): अगर बार-बार खांसी आये, लेकिन खांसने पर बलगम न निकले। इसे सूखी खांसी कहते हैं।
बलगम वाली खांसी (Wet Cough): जब खांसने के दौरान गले या छाती में से बलगम निकलता है, तो इसे बलगम वाली खांसी कहा जाता है।
खांसी होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, इसके कुछ सामान्य कारण इस प्रकार हैं:
सर्दी-जुकाम (Common Cold): सर्दी-जुकाम खांसी का सबसे मुख्य कारण है। ये होने पर गले और श्वसन नली में संक्रमण हो सकता है, जिससे खांसी की समस्या शुरू हो जाती है।
वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण (Viral or Bacterial Infection): वायरल, बैक्टीरियल संक्रमण और अन्य श्वसन संक्रमण के कारण गले में खराश, बलगम और खांसी हो सकती है।
एलर्जी (Allergy): धूल, मिट्टी, धुआँ और पालतू जानवरों के बालों के संपर्क में आने से एलर्जी हो सकती है, इससे भी बार-बार खांसी आती है।
धूम्रपान और प्रदूषण (Smoking and Pollution): सिगरेट का धुआँ, वायु प्रदूषण और तेज गंध श्वसन नली में जलन पैदा कर सकते हैं, जिससे खांसी आने लगती है।
अस्थमा (Asthma): अस्थमा की वजह से श्वसन नलियों में सूजन और सिकुड़न आ जाती है। इसके कारण खासकर रात में या शारीरिक गतिविधि के दौरान खांसी, सांस फूलना और सीने में जकड़न हो सकती है।
एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux): जब पेट का एसिड वापस भोजन नली की ओर आने लगता है, तो गले में जलन और लगातार सूखी खांसी हो सकती है।
मौसम में बदलाव (Weather Changes): ठंडी हवा और तापमान में अचानक बदलाव से कुछ लोगों के गले में जलन और खांसी की समस्या बढ़ सकती है।
गले में खराश और जलन महसूस होना: खांसी होने पर गले में खराश और जलन महसूस हो सकती है, कई बार यह बार-बार खांसी होने का कारण बनती है।
बार-बार खांसने की इच्छा होना: जब गले के अंदर कोई जलन या खराश महसूस होती है तो बार-बार खाँसी करने भी आवश्कयता महसूस होती है।
छाती में जकड़न महसूस होना: खांसी के कारण जोर लगने से छाती में जकड़न और भारीपन महसूस होता है। इससे बार-बार खांसी आ सकती है।
बलगम आना या गले में कफ जमा होना: खांसी के साथ कई बार बलगम भी आती है। गले या छाती में जमी कफ बार-बार खांसी आने का कारण बनती है।
आवाज में भारीपन आना: खांसी में आवाज भारी जाती है, क्योंकि जमा हुए कफ की वजह से बोलने में परेशानी आती है।
रात के समय खांसी बढ़ जाना: रात को अक्सर खांसी बढ़ जाती है। कई बार तो यह खांसी निरंतर चलती रहती है।
कभी-कभी बुखार और थकान महसूस होना: खांसी की वजह से शरीर थका हुआ महसूस कर सकता है और कई बार इससे बुखार भी आ जाता है।
आयुर्वेद शुरू से ही रोगों से राहत दिलाने में कारगर रहा है। खांसी में आराम पाने के लिए निम्नलिखित आयुर्वेदिक उपाय अपनाएं जा सकते हैं।
शहद का सेवन: खांसी के दौरान, शहद गले को आराम देने में मदद कर सकता है। रात में एक चम्मच शहद लेने से खांसी में कुछ राहत मिल सकती है। एक साल से कम उम्र के बच्चों को डॉक्टर की सलाह के बिना शहद देने से बचें। Cough Ease Honey Sachets का इस्तेमाल भी खांसी में फायदेमंद हो सकता है।
गुनगुना पानी पिएँ: दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएँ। गुनगुना पानी गले की खराश को कम करने और आराम महसूस कराने में मददगार साबित हो सकता है।
नमक के पानी से गरारे करें: गले की खराश को दूर करने के लिए, गुनगुने पानी में थोड़ा नमक मिलाकर गरारे करें।
धूल और धुएँ से बचाव: खांसी होने पर धूल, धुआँ, तेज खुशबू और प्रदूषण से दूर रहें। ये चीजें खांसी को बढ़ा सकती हैं।
पर्याप्त आराम करें: शरीर को संक्रमण से उबरने के लिए आराम की आवश्यकता होती है। इसलिए पर्याप्त नींद लें और खुद को हाइड्रेट रखें।
बहुत ठंडी या ऐसी चीजों का सेवन करने से बचें, जिनसे आपकी खांसी बढ़ती हो।
धूम्रपान और धुएँ के संपर्क से दूर रहें।
अपने आसपास पूरी साफ-सफाई रखें।
खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकें।
बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या खांसी की दवाइयाँ न लें।
आमतौर पर सामान्य खांसी कुछ समय में ठीक हो जाती है, लेकिन अगर खांसी 2 हफ्तों से अधिक बनी रहती है, बार-बार होती है या बढ़ती जा रही है, तो डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए। इसके अलावा सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, खून वाली खांसी या तेज बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ।
देखने में खांसी भले ही एक सामान्य समस्या लगती है, लेकिन लगातार खांसी होना शरीर में किसी अन्य समस्या का संकेत भी हो सकता है। इसलिए इसे लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पर्याप्त पानी पीना, आराम करना, धूल-धुएँ से बचना और कुछ सुरक्षित घरेलू उपाय अपनाना खांसी में राहत देने में मदद कर सकता है। याद रखें, हर खांसी का कारण एक जैसा नहीं होता। सही कारण जानकर ही उचित उपचार करना जरूरी है। यदि खांसी लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
Disclaimer: The information provided on this blog is for general educational and informational purposes only. It is not intended to replace professional medical advice, diagnosis, or treatment. Always consult a qualified healthcare professional before making any changes to your diet, lifestyle, or treatment plan. Individual results may vary.
You finish a flight of stairs, your smartwatch buzzes, and it says 112. Or you wake up one morning and it reads 54. ...
Your uncle was diagnosed at 45. A friend’s father too. Now your own check-up report has a line highlighted in red, a...
फ्लू (Flu) क्या है फ्लू एक संक्रामक बीमारी है, जो इन्फ्लुएंजा वायरस (Influenza Virus) के कारण होती है। यह वायरस मुख्...
किसी भी बड़ी बीमारी के पीछे छोटे कारण हो सकते हैं। आजकल की बदलती जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों के कारण रोग बढ़ रहे ह...
SCO 11, Kalgidhar Enclave, Kalka Shimla Highway, near K-Area Road, Baltana, Light Point, Zirakpur, Punjab 140603
Select the quantity of packs you need each cycle.
Set how often you would like them delivered.
Enjoy exclusive savings on every subscription order.
Your packs arrive at your doorstep, right when you need them.
You will be charged automatically each month but you're in control, always.
Follow us:
Follow Acharya Manish Ji:
What do you think?
Leave a Reply Your email address will not be published. Required fields are marked *