जानिए बवासीर के लक्षण, कारण और इससे राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय
Pilfree Capsules | Ayurvedic Support for Piles, Fistula & Fissure

Recommended

Pilfree Capsules | Ayurvedic Support for Piles, Fistula & Fissure

Pilfree is a specialized Ayurvedic formulation formed to support individuals dealing with piles, fissures, and fistula-related concerns. It is designed to support bowel comfort, rectal wellness, and smoother bowel movements while helping maintain everyday ease.Piles may common...

₹ 1,406.00
View Products
Back to Blog
Date

Published on October 23, 2026

Category

Posts

जानिए बवासीर के लक्षण, कारण और इससे राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय

जिंदगी का आनंद तभी लिया जा सकता है अगर यह रोगमुक्त हो। लेकिन आज मनुष्य असंख्य बीमारियों से घिर चुका है। छोटे से लेकर बड़े तक सभी किसी न किसी रोग से ग्रसित हैं। अगर बात करें बवासीर की, यह बीमारी आज कल बहुत बढ़ गई है। एक जानकारी अनुसार भारत के लगभग 11 प्रतिशत लोग बवासीर (पाइल्स) की समस्या का सामना कर रहे हैं।

गुदा (Anus) और मलाशय (Rectum) के आसपास की नसों में सूजन या फैलाव की स्थिति बवासीर कहलाती है। यह समस्या कब्ज, मल त्याग के दौरान अधिक जोर लगाने और लंबे समय तक बैठने जैसी आदतों से बढ़ सकती है।

बवासीर (Piles) के प्रमुख कारण

  • लंबे समय तक कब्ज (Constipation) रहना

  • मल त्याग के समय अधिक जोर लगाना

  • लंबे समय तक शौचालय में बैठना 

  • कम फाइबर वाला भोजन खाना 

  • पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना

  • लंबे समय तक बैठे रहना या खड़े रहना

  • गर्भावस्था के दौरान बढ़ा हुआ दबाव

  • शारीरिक गतिविधि की कमी

  • बार-बार दस्त या मल त्याग की समस्या

  • मोटापा

बवासीर के लक्षण (Piles Symptoms)

  • गुदा के आसपास दर्द या जलन

  • गुदा क्षेत्र में खुजली

  • गुदा के पास सूजन या गांठ महसूस होना

  • मल त्याग के दौरान या बाद में खून आना

  • बैठने में परेशानी

  • गंभीर स्थिति में गांठ में तेज दर्द या रक्त का थक्का बनना

बवासीर के प्रकार

  • अंदरूनी बवासीर (Internal Hemorrhoids): यह मलाशय के अंदर होती है। इसमें अक्सर मल त्याग के दौरान बिना दर्द के चमकीले लाल रंग का रक्त दिखाई दे सकता है।

  • बाहरी बवासीर (External Hemorrhoids):यह गुदा के बाहर त्वचा के नीचे बनती है। इसमें दर्द, सूजन, खुजली और गांठ जैसी समस्या हो सकती है।

  •  थ्रोम्बोस्ड बवासीर (Thrombosed Hemorrhoids): जब बाहरी बवासीर में रक्त का थक्का (Blood Clot) बन जाता है, तो अचानक तेज दर्द, सूजन और कठोर गांठ हो सकती है।

बवासीर में राहत पाने के आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic Treatment for Piles) : 

• अंजीर: रातभर पानी में भिगोए हुए अंजीर का सुबह खाली पेट खाएं। इसका सेवन करने से मल मुलायम होता है।

Pilfree Capsules भी बवासीर की समस्या में राहत दिलाने के लिए कारगर है। ]

• छाछ: छाछ में थोड़ा सा सेंधा नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर पियें। इससे पाचन बेहतर रहता है।

• सिट्ज़ बाथ (Sitz Bath): गुनगुने पानी में थोड़ा सा त्रिफला चूर्ण या सेंधा नमक डालकर उसमें 10-15 मिनट बैठने से दर्द, खुजली और सूजन में राहत मिलती है। 

• नारियल का तेल या घी: गुदा के बाहरी हिस्से पर शुद्ध नारियल का तेल या देसी घी लगाएं। इससे जलन कम होती है। 

बवासीर में खान-पान का रखें विशेष ध्यान:जैसे कहते हैं उपचार से परहेज भला। सही खान-पान किसी भी बीमारी को बढ़ने से रोकने का और बिना दवाइयों के ठीक करने जैसा काम करता है।

बवासीर में क्या खाना चाहिए: फाइबर और पानी से भरपूर डाइट बवासीर में सबसे ज़्यादा फायदेमंद मानी जाती है। ये मल को नरम बनाकर मलत्याग आसान करती है और सूजन कम करती है।

  • फल: पपीता, सेब, अनार, केला, संतरा, तरबूज

  • सब्जियों: पालक, मेथी, शलगम, गाजर, भिंडी, टमाटर

  • अनाज: ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस

  • दालें: मूंग दाल, मसूर दाल, चना

  • नट्स और बीज: अलसी, सूरजमुखी बीज, अखरोट

  • तरल पदार्थ: नारियल पानी, छाछ, गुनगुना पानी, हर्बल टी

बवासीर में क्या नहीं खाना चाहिए? (Worst Foods for Piles in Hindi)

कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जो कब्ज़ और जलन बढ़ाते हैं, इनसे बवासीर और तकलीफदेह हो जाती है।

इनके सेवन से परहेज करना चाहिए। 

  • मसालेदार और तला-भुना खाना

  • फास्ट फूड (पिज़्ज़ा, बर्गर, चिप्स)

  • रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट

  • बहुत ज्यादा चाय और कॉफी

  • शराब और सिगरेट

  • बहुत ज्यादा चीनी और मिठाइयाँ

  • मैदा और रिफाइंड फूड

सही खान-पान और सही दिनचर्या बवासीर जैसे घातक रोग को हराने के लिए अति जरूरी है। इसे हल्के में लेना कैंसर जैसे रोगों को जन्म दे सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। 

Disclaimer: The information provided on this blog is for general educational and informational purposes only. It is not intended to replace professional medical advice, diagnosis, or treatment. Always consult a qualified healthcare professional before making any changes to your diet, lifestyle, or treatment plan. Individual results may vary.