जानिए आपका Liver स्वस्थ है या न हीं?
Ayurvedic Liver Wellness Combo | Detox, Digestion & Daily Vitality Care

Recommended

Ayurvedic Liver Wellness Combo | Detox, Digestion & Daily Vitality Care

The Jeena Sikho Organics Liver Wellness Combo brings together four traditional Ayurvedic formulations for everyday liver wellness, digestion, natural cleansing, and daily vitality. Yakrit Care Juice is prepared with herbs such as Giloy, Kutki, Amla, and black pepper, which are...

₹ 5,358.00 ₹ 5,640.00 Save 5%
View Products
Date

Published on September 25, 2026

Category

Posts

जानिए आपका Liver स्वस्थ है या न हीं?

हमारे शरीर को सही तरीके से चलाने के लिए विभिन्न अंग कार्य करते हैं। अगर लिवर की बात करें तो यह शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंदरूनी अंग है। लिवर छाती के नीचे, पेट के ऊपरी दाईं तरफ मौजूद होता है। इसका वजन 1.2 से 1.5 किलोग्राम होता है। लेकिन आयु के हिसाब से बच्चों में इसका आकार और वजन कम होता है।

आइये जानते हैं कि लिवर हमारे शरीर में कौन से कार्य करता है:-

  • Liver खून से कुछ हानिकारक पदार्थों को छान कर खून को साफ करने में मदद करता है।

  • यह पित्त (Bile) बनाता है, जो विशेष रूप से भोजन को पचाने में सहायता करता है।

  • यह जरूरत पड़ने पर शरीर को ऊर्जा उपलब्ध कराने में मदद करता है।

  • हमें भोजन से मिलने वाले कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा को शरीर के उपयोग के लिए प्रोसेस करने में अहम भूमिका निभाता है।

  • लिवर कई महत्वपूर्ण प्रोटीन भी बनाता है, इसमें खून के थक्के बनने में मदद करने वाले कुछ प्रोटीन भी शामिल हैं।

Symptoms of an Unhealthy Liver:

Jeena Sikho symptoms of an unhealthy liver and care
  • लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना

  • मतली या उल्टी आना 

  • भूख कम लगना

  • पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द या भारीपन

  • त्वचा और आंखों का पीला पड़ना (पीलिया)

  • पेशाब का रंग गहरा होना

  • गंभीर स्थिति में भ्रम या अत्यधिक नींद आना

  • मल का रंग बहुत हल्का या फीका होना

  • पेट या पैरों में सूजन

  • त्वचा में खुजली

  • बिना कोशिश के वजन कम होना

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार भारत में हर साल लगभग 3,00000 लोग Liver की बीमारी से मरते हैं, जो देश में होने वाली कुल मौतों का 3.17% है। यह वैश्विक स्तर पर Liver से संबंधित सभी मौतों का 18.3% है। 

Major Liver Diseases and Their Causes:

Major liver diseases and Ayurvedic care by Jeena Sikho

फैटी लिवर (Fatty Liver): मोटापा, जंक फूड, डायबिटीज, शराब, व्यायाम की कमी             

हेपेटाइटिस (Hepatitis): वायरल संक्रमण, दूषित भोजन-पानी, संक्रमित रक्त          

लिवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis): लंबे समय तक शराब, हेपेटाइटिस B/C, गंभीर फैटी लिवर      

पीलिया (Jaundice): लिवर में सूजन, संक्रमण या पित्त के प्रवाह में रुकावट   

लिवर फेलियर (Liver Failure): गंभीर लिवर रोग, संक्रमण, विषैले पदार्थ या कुछ दवाओं से नुकसान 

लिवर कैंसर (Liver Cancer): सिरोसिस, लंबे समय का हेपेटाइटिस B/C संक्रमण             

लिवर में संक्रमण/फोड़ा (Liver Infection/Abscess): बैक्टीरिया या अन्य संक्रमण   

समय पर सही जाँच: मनुष्य अपने कपड़ों पर, अन्य उपकरणों पर इतने पैसे खर्च कर देता है। लेकिन कई बार इन मामलों में सेहत पीछे छूट जाती है। इलसिए समय-समय पर शरीर एवं लिवर की जाँच करवाते रहना चाहिए ताकि अगर कोई समस्या आये भी तो उससे, गंभीर होने से पहले राहत पाई जा सके। 

लिवर को स्वस्थ रखने के तरीके:

Jeena Sikho Dr Liver tips for maintaining healthy liver

खान-पान सही करें: आज के समय में Liver खराब होने का मुख्य कारण गलत खान-पान है। जंक फ़ूड, भोजन समय पर न करना या बहुत अधिक करना Liver पर विशेष प्रभाव डालता है। इसलिए हमेशा संतुलित एवं पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करें। जिसमें हरी फल-सब्जियाँ और साबुत अनाज शामिल हैं। 

नमक का सेवन सीमित करें: नमक के सेवन से लिवर कोशिकाओं में असंतुलन पैदा होता है, जिससे लिवर में सूजन और फाइब्रोसिस (Fibrosis) जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अधिक नमक खाने से शरीर में पानी भी रुकने लगता है, जिससे शरीर के अंदरूनी अंगों और लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

ज्यादा मीठा खाने से बचें: जब आप जरूरत से ज्यादा मीठा या रिफाइंड शुगर खाते हैं, तो लिवर उस अतिरिक्त ग्लूकोज को ऊर्जा के बजाय वसा (फैट) में बदलना शुरू कर देता है। यह अतिरिक्त फैट धीरे-धीरे लिवर की कोशिकाओं में जमा होने लगता है, जिससे नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। समय के साथ यह जमा हुआ फैट लिवर में सूजन (Inflammation) और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है, जो आगे चलकर गंभीर रूप ले सकता है।

Liver को स्वस्थ रखने के लिए, आयुर्वेद की शरण में जाना सबसे फायदेमंद है। Ayurvedic Liver Wellness Combo

वजन पर नियंत्रण रखें: मोटापा अपने-आप में ही एक बीमारी है और यह Liver के रोगों का कारण बनता है। इसलिए अपने वजन पर काबू करने के लिए व्यायाम करें और अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाएं। 

शराब के सेवन से बचें: शराब का सेवन लिवर रोगों के सबसे बड़े कारणों में से एक है। इससे Liver के सिरोसिस और अल्कोहलिक हेपेटाइटिस जैसे गंभीर रोग होते हैं। इसलिए शराब के सेवन से बचें। अगर शराब की लत लग चुकी है, तो जीवन में नियम बनाकर इसे धीरे-धीरे करके कम करें। 

धूम्रपान से बचें: सिगरेट का निकोटीन लिवर में वसा (fat) बढ़ा सकता है। इससे नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज का खतरा होता है। धूम्रपान से लिवर में सूजन भी आती है। इससे लिवर के ऊतकों को नुकसान होता है। इसलिए धूम्रपान नहीं करना चाहिए। 

नियमित व्यायाम करें: नियमित व्यायाम करने से लिवर में जमा अतिरिक्त वसा (Fat) और सूजन कम होती है, जो फैटी लिवर की समस्या से राहत दिलाती है। यह शरीर में सूजन पैदा करने वाले कारकों को कम करके लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है। इसलिए अपने लिवर को स्वस्थ रखने के लिए रोज़ाना 30 मिनट जरूर व्ययाम करें। 

रोज़ाना पर्याप्त पानी पिएँ: पर्याप्त पानी पीने से शरीर और लिवर से टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकलते हैं। हाइड्रेटेड रहने से रक्त पतला रहता है, जिससे लिवर के लिए खून को छानना आसान हो जाता है। इसलिए रोज़ाना पर्याप्त पानी पिएँ। 

अंत हमें खान-पान का तो ध्यान रखना ही है, साथ में समय-समय पर liver का चेक-अप भी करवाते रहना चाहिए। विषैले पदार्थं शरीर से बाहर निकालने वाले, इस लिवर का ध्यान रखना सबसे जरूरी है। सही खान-पान और नियमित व्यायाम करें, नशे से दूरी बनाकर रखें।

Disclaimer: The information provided on this blog is for general educational and informational purposes only. It is not intended to replace professional medical advice, diagnosis, or treatment. Always consult a qualified healthcare professional before making any changes to your diet, lifestyle, or treatment plan. Individual results may vary.