कहीं आपका वजन बिना किसी कारण, तेजी से कम तो नहीं हो रहा?
कहीं आपके शरीर में गांठ है, लगातार थकान या लंबे समय तक खांसी बनी रहती है?
क्या कोई घाव लंबे समय से ठीक नहीं हो रहा?
अगर ‘हाँ’ तो सावधान! यह Cancer के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। हालांकि, हर लक्षण का मतलब कैंसर भी नहीं होता, लेकिन इन्हें अनदेखा भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर यह Cancer की वजह से हुआ तो, समय पर जांच और सही उपचार से कैंसर को हराया जा सकता है।
Cancer की गंभीर बीमारी आये दिन लोगों को अपना शिकार बना रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक यह हर आयु वर्ग को अपना शिकार बना रही है। दुनिया भर में लगभग 5.35 करोड़ (53.5 Million) लोग कैंसर के साथ जीवन जी रहे हैं, जबकि हर साल लगभग 2 करोड़ नए मरीज सामने आते हैं और करीब 97 लाख लोगों की कैंसर से मृत्यु हो जाती है। Scientific Sources 1, Scientific Sources 2
कैंसर क्या है? (Cancer Kya Hai)
हमारा शरीर करोड़ों कोशिकाओं (Cells) से मिलकर बना हुआ है। सामान्य रूप से ये कोशिकाएं नियंत्रित तरीके से बढ़ती रहती हैं और समय आने पर अपने आप नष्ट भी हो जाती हैं। लेकिन जब कुछ कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और शरीर के अन्य हिस्सों में फैलने लगती हैं, तो इस स्थिति को कैंसर (Cancer) कहा जाता है।
कैंसर शरीर के लगभग किसी भी अंग में विकसित हो सकता है। जैसे स्तन, फेफड़े, रक्त, मुंह, लिवर, बड़ी आंत, त्वचा इत्यादि।
कैंसर के प्रमुख प्रकार (Types of Cancer)

स्तन कैंसर (Breast Cancer)
फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer)
रक्त कैंसर (Blood Cancer)
मुँह का कैंसर (Oral Cancer)
बड़ी आंत का कैंसर (Colon Cancer)
लिवर कैंसर (Liver Cancer)
प्रोस्टेट कैंसर (Prostate Cancer)
गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर (Cervical Cancer)
कैंसर के लक्षण (Cancer Symptoms): कैंसर के लक्षण उसके प्रकार और प्रभावित अंग पर निर्भर करते हैं।

कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं:
-
बिना कारण वजन कम होना
-
लगातार थकान
-
शरीर में गांठ या सूजन
-
लंबे समय तक खांसी या आवाज बैठना
-
घाव का लंबे समय तक ठीक न होना
-
असामान्य रक्तस्राव
-
मल-मूत्र की आदतों में बदलाव
कैंसर होने के प्रमुख कारण (Cancer Causes)

-
जंक और प्रोसेस्ड फूड
-
मोटापा
-
वायु प्रदूषण
-
आनुवंशिक (Genetic) कारण
-
अस्वस्थ जीवनशैली
-
तंबाकू, गुटखा, बीड़ी और सिगरेट का सेवन
-
अत्यधिक शराब का सेवन
कैंसर की जांच कैसे होती है? (Cancer Diagnosis)
यदि डॉक्टर को कैंसर की आशंका होती है, तो वे आवश्यकतानुसार निम्न जांच की सलाह दे सकते हैं—
-
बायोप्सी (Biopsy)
-
रक्त जांच (Blood Test)
-
सीटी स्कैन (CT Scan)
-
एमआरआई (MRI)
-
पीईटी स्कैन (PET Scan)
-
एंडोस्कोपी (Endoscopy)
-
मैमोग्राफी (Mammography) – स्तन कैंसर की जांच के लिए
जाँच कौन सी करनी चाहिए, यह मरीज के लक्षण और कैंसर के प्रकार पर निर्भर करता है।
आयुर्वेद कैंसर रोगियों की देखभाल में कैसे सहायक हो सकता है?
आयुर्वेद किसी भी रोग की जड़ पर काम करता है, इसलिए यह प्राचीन समय से ही उपचार की भरोसेमंद पद्धति बनी हुई है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में आयुर्वेदिक देखभाल का उद्देश्य रोगी की जीवनशैली, पाचन क्षमता और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहयोग देना होता है। इसमें रोगी को संतुलित और सात्विक आहार दिया जाता है। आयुर्वेदिक औषधियां, नियमित दिनचर्या, योग, प्राणायाम और पंचकर्म के माध्यम से कैंसर का उपचार किया जाता है।
Alleiom Drops भी आपको कैंसर की गंभीर बीमारी से लड़ने में मदद कर सकता है।
कैंसर में क्या खाना चाहिए? (Cancer Diet)
कैंसर रोगियों के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार महत्वपूर्ण होता है।
-
हरी पत्तेदार सब्जियां
-
ताजे फल
-
साबुत अनाज
-
दालें और अंकुरित अनाज
-
बादाम, अखरोट और अलसी के बीज
-
पर्याप्त पानी
कैंसर में क्या नहीं खाना चाहिए?
-
प्रोसेस्ड फूड
-
जंक फूड
-
अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थ
-
तला-भुना भोजन
-
तंबाकू और धूम्रपान
-
शराब
-
अत्यधिक प्रोसेस्ड मीट
कैंसर से बचाव के उपाय (Cancer Prevention)
-
तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहें।
-
नियमित व्यायाम करें।
-
संतुलित और पौष्टिक आहार लें।
-
स्वस्थ वजन बनाए रखें।
-
पर्याप्त नींद लें।
-
तनाव से बचें।
-
समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और आवश्यक कैंसर स्क्रीनिंग करवाते रहें।
आज बहुत से लोग इस घातक बीमारी का शिकार हैं। लेकिन अपनी दिनचर्या को ठीक करकेऔर सही Cancer Treatment के माध्यम से, स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।
अगर आप या आपका कोई अपना किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है, तो आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स के माध्यम से अपनी समस्या को जड़ से ठीक कर सकता है। हमारे द्वारा तैयार किये गए प्रोडक्ट्स आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों पर आधारित होते हैं।